तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

प्रवासी (मुक्तक)

  migrators


मुक्तक---मेरा प्रथम प्रयास
                      (1)
हमें तो गर्व था खुद पे कि हम भारत के वासी हैं
दुखी हैं आज जब जाना यहाँ तो हम प्रवासी हैं
सियासत की सुनो जानो तो बस इक वोट भर हैं हम
सिवा इसके नहीं कुछ भी बस अंत्यज उपवासी हैं
         
                       ( 2)
महामारी के संकट में आज दर-दर भटकते हैं
जो मंजिल थी चुनी खुद ही उसी में अब अटकते हैं
मदद के नाम पर नेता सियासी खेल हैं रचते
कहीं मोहरे कहीं प्यादे बने हम यूँ लटकते हैं

                         (3)
सहारे के दिखावे में जो भावुकता दिखाते हैं
बड़े दानी बने मिलके जो तस्वीरें खिंचाते हैं
सजे से बन्द डिब्बे यों मिले अक्सर हमें खाली
किसी की बेबसी पर भी सियासत ही सजाते हैं

        चित्र गूगल से साभार

हार्दिक अभिनंदन आपका🙏
पढ़िए एक और रचना निम्न लिंक पर

टिप्पणियाँ

  1. वाह!

    पीड़ित मानवता की आह को समेटते प्रभावशाली मुक्तक जो सीधे मर्म को छू लेते हैं।
    बधाई एवं शुभकामनाएँ।
    लिखते रहिए।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद रविन्द्र जी!उत्साहवर्धन हेतु...
      सादर आभार।

      हटाएं
  2. पीड़ित मन की व्यथा बताती रचना। हम बस सरकारी दस्तावेजों में एक संख्या बनकर रह गए हैं।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद, विकास जी !
      सादर आभार.?

      हटाएं
  3. सादर नमस्कार,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा मंगलवार (02-06-2020) को
    "हमारे देश में मजदूर की, किस्मत हुई खोटी" (चर्चा अंक-3720)
    पर भी होगी। आप भी सादर आमंत्रित है ।

    "मीना भारद्वाज"

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत धन्यवाद मीना जी!चर्चा मंच पर मेरी रचना साझा करने हेतु..
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  4. वाह!!सखी सुधा जी ,बहुत सुंदर ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद, शुभा जी !
      सादर आभार...।

      हटाएं
  5. बहुत सुंदर अभिव्यक्ति, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद ज्योति जी!
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  6. वाह ...."किसी की बेबसी पर सियासत ही सजातें हैं"
    लाज़बाब रचना सुधा जी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद एवं आभार उर्मिला जी!

      हटाएं
  7. अद्भुत.. सभी मुक्तक शानदार👌👌👌👌

    जवाब देंहटाएं
  8. वाह सखी बहुत ही सुन्दर रचना 🙏🌹

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही सुन्दर मुक्तक हैं सब्जी .... प्रवासियों के जावन को लक्षित करते भाव को बाखूबी लिखा है आपने इन मुक्तक में ...
    पहला प्रयास है आपका जी बहुत ही सफल है ... ऐसे ही लिखती रहे ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी, नासवा जी!उत्साहवर्धन हेतु बहुत बहुत धन्यवाद आपका...।
      सादर आभार।

      हटाएं
  10. अपने ही घर में बेगाने हो गए
    बड़ी विडम्बना है सियासत का खेल बदस्तूर जारी रहता है
    मरमस्पर्शी प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  11. बेहद खूबसूरत मुक्तक सखी 👌👌👌👌

    जवाब देंहटाएं
  12. हमें तो गर्व था खुद पे कि हम भारत के वासी हैं
    दुखी हैं आज जब जाना यहाँ तो हम प्रवासी हैं
    सियासत की सुनो जानो तो बस इक वोट भर हैं हम
    सिवा इसके नहीं कुछ भी बस अंत्यज उपवासी हैं...
    हर मेहनतकश भारतीय की यहीं अंतर्व्यथा है। बहुत सुंदर चित्रण।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आपका आ. विश्वमोहन जी !

      हटाएं
  13. बहुत सुन्दर रचना.... माननीयों की संवेदन शून्यता देखकर दुःख होता है.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आ.अनिल जी!
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं