तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

हायकु



cute little flowers

1.   
    हरीरा गन्ध~
 बीमा पत्रक पर
  पुत्री का नाम....

2.
   पहाड़ी वन~
पेड़ो से पत्ते काटे
  ग्रामीण नारी....

3.
   ब्रह्म मुहूर्त~
पोथी पर सिर टेके
 सोया विद्यार्थी....

4.
 श्रावण साँझ~
दलदल में फँसा
हाथी का बच्चा....

5.
  काष्ठ संदूक ~
डायरी के पन्नों में
 सूखा गुलाब.....

6.
   सागर तट~
जलमग्न चाँद को
 ताके चकोर......

7.
   निर्जन पथ~
फटे वस्त्र लपेटे
  चलती नारी......

8.
  भोर लालिमा ~
कचड़े के ढ़ेर में
   शिशु रूदन......

9.
   मावठ भोर ~
लहसुन की क्यारी में
  नन्ही चप्पल....

10.
     शराब गन्ध
छात्र के गिलास से~
   शाला प्रांगण......

11.
    अक्षय तीज ~
नन्ही दुल्हन लेती
  थाली में फेरे....

12.
  ओला वृष्टि ~
मृतक के हाथ में
   खाली कटोरा......

13.
   चाय बागान ~
घूमती रमणी की
    फटी चुनरी......

14.
   वृद्ध आश्रम ~
पूजा करती अम्मा
  पौत्र जन्म पे......

15.
   वीरान पथ~
पुत्र शव के पास
  बेसुध माता.....

16.
     भोर कुहासा ~
बुझे अलाव पास
  वृद्ध का लाश......

17.
    गिरी पथ में
नारी का नीला शव~
  साँध्य लालिमा.....

18.
   धान के खेत
उजाड़ी नीलगाय~
  रात्रि पहर.....

19.
   ज्येष्ठ मध्याह्न ~
 ईंटों के बोझ तले
   गर्भवती नारी......

20.
  फाग पूर्णिमा ~
महिला मुख पर
 गोबर छींटे.......

 
   

 




टिप्पणियाँ

  1. गोपेश मोहन जैसवाल1 मार्च 2020 को 8:42 am बजे

    वाह सुधा जी !
    दिल को कचोटने वाले हाइकू !
    कचड़े के ढेर में मिला शिशु हो, या पुत्र के शव पर रोती हुई माँ हो या फिर चाय के बाग़ में अपनी चुनरी के साथ अपनी अस्मत को भी तार-तार करवाने वाली असहाय युवती हो, इन सबका चित्रण दिल को छू गया.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ सर!आपकी अनमोल प्रतिक्रिया से उत्साह द्विगुणित हुआ एवं श्रम साध्य... हृदयतल से धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  2. सच कहूँ तो हाइकु पढ़ने में आपने मेरी रुचि जगा दी। बहुत सुंदर दृश्य संयोजन। बधाई और आभार।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद आपका उत्साहवर्धन करने हेतु....
      सादर आभार।

      हटाएं
  3. बहुत ही सुंदर हायकु,सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद ज्योति जी !
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  4. संज्ञाविहीन हाइकु में भाव पिरोने का कार्य किया है आपने। अभिरुचि, बहुधा, हृदय के तार झंकृत होने से ही पैदा होते हैं। परन्तु, यह विधा कभी मेरी अभिरुचि अनुकूल न रही, हालांकि एक दो कोशिश मैंने भी की।
    आपकी हाइकु अत्यंत ही प्रखर व प्रभावशाली लगी।
    आपकी कलम व लेखनी को नमन आदरणीया सुधा देवरानी जी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ पुरुषोत्तम जी! उत्साहवर्धन हेतु
      आपको मेरे हायकु पसंद आये श्रम साध्य हुआ तहेदिल से धन्यवाद आपक।

      हटाएं
  5. बहुत ही प्रभावशाली हाइकु

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद अनीता जी !
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  6. जीवन के हर रंग को समाहित किया है आपने अपनी हाइकु में, ज्येष्ठ मध्याह्न ~
    ईंटों के बोझ तले
    गर्भवती नारी......
    यह पंक्तियां दिल को छू गई इतनी कम शब्दों में आपने एक गर्भवती नारी की व्यथा को दर्शा दिया.. यूँँ महसूस हुआ कि यह सभी घटनाएं आंखों के सामने ही हो रही है वाकई में एक अलग ही अनुभव रहा आज आपकी सभी हाइकु को पढ़कर लिखते रहा कीजिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं..।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ अनीता जी उत्साहवर्धन करती प्रतिक्रिया हेतु...
      तहेदिल से धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  7. शानदार हाइकु सुधा जी सुंदर बिंब यथार्थ के पास के हाइकु ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ कुसुम जी हृदयतल से धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  8. जीवन के विविध रंगों को दर्शाते बहुत उम्दा हाइकु जो हृदयस्पर्शी भी हैं और प्रभावशाली भी ।अत्यंत सुन्दर सृजन सुधा जी ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद मीना जी उत्साहवर्धन हेतु...
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  9. उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद सखी !
      ये आप सभी के मार्गदर्शन से सम्भव हो पाया है...
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  10. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा सोमवार (02-03-2020) को 'सजा कैसा बाज़ार है?' (चर्चाअंक-3628) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    *****
    रवीन्द्र सिंह यादव

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद रविन्द्र जी !मेरी रचना प्रतिष्ठित मंच पर साझा कर उत्साहवर्धन हेतु....।
      सादर आभार।

      हटाएं
  11. वाह! सखी , गागर में सागर हाइकु | आदरणीय गोपेश जी ने सच कहा , मन को कचोटने वाले हाइकू हैं | जीवन के मार्मिक चित्र प्रस्तुत किये हैं आपने | मैंने भी हाइकू लिखने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली | पर आपके बहुत बढिया हाइकू जीवन की अलग और मार्मिक तस्वीरें प्रस्तुत करते हैं | हार्दिक शुभकामनाएं आपके लिए |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद सखी उत्साहवर्धन हेतु,
      सच कहूँ तो मेरे लिए भी हायकु लिखना आसान नहीं ये तो हायकु की सुगंध मंच पर प्रिय सखी आ. अभिलाषा जी आ. अनुराधा जी आ. निधि जी एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफल हो पाया है...मैं सदैव उन सभी सखियों की आभारी रहुंगी जिनके अथक प्रयास से मैं इस रोचक विधा को सीख रही हूँ।

      हटाएं
  12. उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद ओंकार जी !
      सादर आभार।

      हटाएं
  13. हार्दिक धन्यवाद लोकेश जी !
    सादर आभार।

    जवाब देंहटाएं
  14. एक से बढ़कर एक और हर एक लाजवाब
    बधाई



    ये मेरा पसंदीदा हुआ .

    काष्ठ संदूक ~
    डायरी के पन्नों में
    सूखा गुलाब..

    जवाब देंहटाएं
  15. सुधा जी बेहद सुंदर,सराहनीय और संदेशात्मक हायकु है सारे। आपकी रचनात्मकता जीवन के हर रुप से भली भाँति
    परिचित करवाती है। हर विधा में आपकी सृजनात्मकता अपनी अलग छाप छोड़ जाती है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद श्वेता जी ! आपकी सराहनीय प्रतिक्रिया से मुझे संबल मिलता है और लिखने को प्रेरित होती हूँ मैं...
      तहेदिल से शुक्रिया एवं अत्यंत आभार आपका।

      हटाएं
  16. तहेदिल से धन्यवाद ध्रुव जी !मेरी रचना शामिल करने हेतु...
    सादर आभार।

    जवाब देंहटाएं
  17. मावठ भोर ~
    लहसुन की क्यारी में
    नन्ही चप्पल....
    अरे वह बहुत ही सुंदर हायकु,सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत सुंदर हाइकु सुधा जी शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  19. आदरणीय ध्रुव जी आपका तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद ...श्रेष्ठ रचनाओं में मेरी रचना का चयन होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। इस तरह मनोबल बढ़ाने
    के लिए मैं प्रतिष्ठित लोकतंत्र संवाद मंच की आभारी हूँ ।

    जवाब देंहटाएं
  20. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  21. 'लोकतंत्र संवाद' मंच साहित्यिक पुस्तक-पुरस्कार योजना भाग-१ का परिणाम घोषित।


    परिणाम
    ( नाम सुविधानुसार व्यवस्थित किये गये हैं। )
    १. लाश की नागरिकता / विश्व मोहन
    २ . सर्वोपरि / रोहितास घोड़ेला
    ३. एक और तमस / गोपेश मोहन जैसवाल
    ४. हायकु /सुधा देवरानी ( श्रेष्ठ रचना टिप्पणियों की संख्या के आधार पर )
    ५. एक व्यंग्य : तालाब--मेढक---- मछलियाँ /आनंद पाठक ( रचना की उत्कृष्टता के आधार पर )

    नोट: प्रथम श्रेणी में रचनाओं की उत्कृष्टता के आधार पर दो रचनाएं चुनी गयीं हैं। इन सभी रचनाकारों को लोकतंत्र संवाद मंच की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। आप सभी रचनाकारों को पुरस्कार स्वरूप पुस्तक साधारण डाक द्वारा शीघ्र-अतिशीघ्र प्रेषित कर दी जाएंगी। अतः पुरस्कार हेतु चयनित रचनाकार अपने डाक का पता पिनकोड सहित हमें निम्न पते (dhruvsinghvns@gmail.com) ईमेल आईडी पर प्रेषित करें! अन्य रचनाकार निराश न हों और साहित्य-धर्म को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। हम आज से इस पुरस्कार योजना के अगले चरण यानी कि 'लोकतंत्र संवाद' मंच साहित्यिक पुस्तक-पुरस्कार योजना भाग-२ में प्रवेश कर रहे हैं। जो आज दिनांक ०१ /०४ /२०२० (बुधवार) से प्रभावी होगा। विस्तृत सूचना हेतु दिये गये लिंक पर जाएं! सादर

    https://loktantrasanvad.blogspot.com/2020/04/blog-post.html?spref=fb&fbclid=IwAR0-lgJa6aT8SspHX1Ew6jo-nfUg9GleZcXuOdv-BHBfnV62sq5nQL3bJOo


    https://loktantrasanvad.blogspot.in/

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस सम्मान के लिए हृदयतल से आभार जवं धन्यवाद ध्रुव जी !

      हटाएं
  22. प्रिय सुधा जी , आपके हाइकू प्रतिष्टित मंच पर पुरस्कृत हुए | जिसके लिए आप बधाई की पात्र हैं | हार्दिक शुभकामनाएं आपको | नयी विधा सीखकर आपने प्रतिभा एक और बार सिद्ध कर दी है | मुझे पहले ही लग रहा था आपके हाइकू बहुत लाजवाब हैं | हालाँकि मैं इस विधा को सीख ना पायी| एक बार फिर बधाई | यूँ ही आगे बढती रहिये | सस्नेह --

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आपका सखी!मेरे हायकु आप सभी की टिप्पणियों के कारण ही चयनित हुए हैं तो इस पुरस्कार का श्रेय आप सभी को जाता है। इसके लिए मैं हमेशा हमेशा आप सभी साथियों की आभारी हूँ।
      सस्नेह।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं