तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

हम फल नहीं खायेंगे

A boy eating fruit

आज बाबा जब अपने लाये थोड़े से फलों को बार - बार देखकर बड़े जतन से टोकरी में रख रहे थे तब रीना ने अपने छोटे भाई रवि को बुलाकर धीमी आवाज में समझाया कि बाबा जब माँ को फल काटकर देंगे और माँ हमेशा की तरह हमें  खिलायेगी तो हम फल नहीं खायेंगे !

सुनकर रवि बोला, "क्यों नहीं खायेंगे ? दीदी ! ऐसे तो माँ परेशान हो जायेगी न ! अगर परेशान होकर और बीमार हो गयी तो ? नहीं मुझे माँ को परेशान नहीं करना ! मैं तो चुपचाप खा लूँगा " ।

कहकर वो जाने लगा तो रीना ने उसकी कमीज पकड़कर उसे पास खींचा और फिर वैसी ही दबी आवाज में बोली, "अरे बुद्धू ! देखा नहीं , फल कित्ते कम हैं ! माँ बीमार है न, खाना भी नहीं खाती है, तो थोड़े फल ही खा लेगी न । समझा" !

 तो वह मासूमियत से बोला, "क्या समझा ? इत्ते सारे तो हैं न  !  हम सब मिलकर खा लेंगे । फिर बाबा और ले आयेंगे " ।

श्श्श...धीरे बोल ! सुन ! आज मैंने माँ - बाबा की बातें सुनी । वे दोनों पैसों की चिंता कर रहे थे । माँ की बीमारी को ठीक करने के लिए अभी बहुत सारे पैसे खर्च करने पड़ेंगे । तो बाबा अब ज्यादा फल नहीं ला पायेंगे ना ! इसीलिए हम फल नहीं खायेंगे ! समझ आया ! फुसफुसाकर धीमी आवाज में रीना ने उसे समझाया।

"हम्म ! ठीक है",  उदास होकर कहा उसने और चला गया वहाँ से ।

दिन में जब बाबा ने फल काटकर बीमार माँ को दिए तो माँ ने आवाज देकर दोनों बच्चों को बुलाया और सेब के एक टुकड़ा उठाकर रीना को देने लगी तो उसने मना कर दिया । माँ बोली , "क्यों नहीं ले रही ? क्या हुआ " ? 

" मन नहीं कर रहा सेब खाने का"  मुँह बनाते हुए रीना बोली ।

"अच्छा ! तो फिर ले ! अंगूर खा ले" !

"नहीं माँ ! कुछ भी खाने का मन नहीं है"।

अरे ! ऐसे कैसे ? क्या हुआ तुझे ? माँ ने बामुश्किल बैठते हुए उसके माथे को छुआ । फिर बाबा की तरफ देखकर पूछा "खाना तो खाया था इसने ? देखो जी ! बच्चों का और अपना ख्याल ठीक से रखो तुम" !  लड़खड़ाती मरियल सी आवाज में कहकर माँ खाँसने लगी तो बाबा ने झट से आकर माँ की पीठ थपथपाते हुए कहा , "अरे ! ठीक है वो ! क्यों चिंता करती है ! ऐसे ही मन नहीं होगा , बाद खा लेगी ।  तू खा ले न" !

"ऐसे कैसे मन नहीं है ! " चिंतित सी बड़बड़ाती माँ ने अब सेब का टुकड़ा रवि की तरफ बढ़ाया तो उसने झट से ले लिया ।

देखकर रीना उसका हाथ खींचकर बाहर लायी और सामने खड़ा कर डाँटते हुए बोली,  "क्या कहा था तुझे ?  झट से ले लिया ? पेटू कहीं का ! नहीं खाता फल तो कुछ हो नहीं जाता तुझे" !


"अरे  ! लिया ही तो है , खाया थोड़े ना  !  तूने देखा नहीं दीदी ! जब तूने मना किया तो माँ कित्ती परेशान हो गयी । है न ! इसीलिए तो मैंने ले लिया अब थोड़ा सा खा के फिर वापस रख लूँगा तो माँ को लगेगा कि मन भर गया तब छोड़ा है । तब माँ आराम से खा लेगी , जैसे हमेशा हमारा छोड़ा हुआ खाना खा लेती है न वैसे ही, और परेशान भी नहीं होगी । समझी !

पीछे खड़े बाबा ने सब सुना तो उनकी आँखें नम हो गयी। बचपन में ही बड़े से हुए अपना मन मारते बच्चों को देख बेबस और लाचार जो थे ।



पढिए रिश्तों की मिठास और अपनेपन को दर्शाती मेरी अन्य रचनाएं

● ये माँ भी न

,●गलतफहमी



टिप्पणियाँ

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा आज रविवार (28-05-2023) को   "कविता का आधार" (चर्चा अंक-4666)  पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'  

    जवाब देंहटाएं
  2. बालमन का सुंदर चित्रण, भावपूर्ण कहानी💐💐

    जवाब देंहटाएं
  3. सुंदर भावपूर्ण कहानी

    जवाब देंहटाएं
  4. कभी कभी बच्चे भी कितनी होशियारी वाला काम कर जाते। भावपूर्ण रचना।

    जवाब देंहटाएं
  5. भावपूर्ण प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  6. बालमन का बड़ी सुंदरता से चित्रण किया है।

    जवाब देंहटाएं
  7. गोपेश मोहन जैसवाल31 मई 2023 को 1:03 pm बजे

    सुन्दर कहानी !
    माँ-बाप तो बच्चों के लिए तो अपना मन मारते ही हैं, सब्र करते ही हैं, कुर्बानियां करते ही हैं पर जब बच्चे भी अपने माँ-बाप के लिए छोटी-छोटी ही सही, कुर्बानियां करते हैं तो ज़िंदगी में पारिवारिक रिश्तों की मिठास घुल जाती है.

    जवाब देंहटाएं
  8. आपकी लिखी रचना शुकवार 02 जून 2023 को साझा की गई है ,

    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    संगीता स्वरूप

    जवाब देंहटाएं
  9. खाया कहां लिया भर है
    सुंदर कहानी
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  10. मन को छूती भावपूर्ण भावाभिव्यक्ति सुधा जी । बहुत सुन्दर लघुकथा ।

    जवाब देंहटाएं
  11. बच्चे जब घर की माली हालात को समझ लेते तो वे फिर बच्चे नहीं समझदार बन जाते हैं..
    बहुत अच्छी प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ही सरलता से कविता के माध्यम से बहुत बड़ा ज्ञान दिया गया है .

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं