सावन में शिव भक्ति के दोहे | भगवान शिव और कांवड़ पर भक्तिमय दोहे
परिचय
सावन का पावन महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। कांवड़ यात्रा भी सावन की शिवभक्ति का महत्वपूर्ण अंग है। प्रस्तुत सावन में शिव भक्ति के दोहों में भगवान शिव, शिवलिंग, कांवड़ और गंगाजल के प्रति भक्तों की श्रद्धा और समर्पण को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया गया है।
■ सावन में भगवान शिव की भक्ति
आया सावन मास है , मंदिर लगी कतार ।
भक्त डूबते भक्ति में, गूँज रही जयकार ।।
लिंग रूप भगवान का, पूजन करते भक्त ।
कर दर्शन शिवलिंग के, हुआ हृदय अनुरक्त ।
ओघड़दानी देव शिव, बाबा भोलेनाथ ।
जपें नाम सब आपका, जोड़े दोनों हाथ ।।
करो कृपा मुझ दीन पर, हे शिव गौरीनाथ ।
हर लो दुख संताप प्रभु, सर पर रख दो हाथ ।।
बम बम भोले बोलकर, भक्त करें जयकार ।
विधिवत व्रत पूजन करें, मिलती खुशी अपार ।।
■ काँवड यात्रा और शिव भक्ति
काँधे में काँवड सजे, होंठों मे शिव नाम ।
शिव शंकर की भक्ति से, बनते बिगड़े काम ।।
काँवड़िया काँवड़ लिये, चलते नंगे पाँव ।
बम बम के जयघोष से, गूँज रहे हैं गाँव ।।
काँधे पर काँवड़ लिये, भक्त चले हरिद्वार ।
काँवड़ गंगाजल भरे, चले शंभु के द्वार ।।
काँवड़िया काँवड़ लिए , गाते शिव के गीत ।
जीवन उनका धन्य है, शिव से जिनको प्रीत ।।
निष्कर्ष
सावन की शिवभक्ति केवल पूजा और व्रत तक सीमित नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और आस्था की अनुभूति भी है। कांवड़ यात्रा में शिवनाम का जाप हो या शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने की भावना—हर रूप में भक्त अपने आराध्य भोलेनाथ के प्रति प्रेम प्रकट करता है। भगवान शिव की भक्ति से मन में शांति, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही कामना है।
हर-हर महादेव! 🙏
सादर अभिनंदन🙏🙏
पढ़िये भगवान शिव पर आधारित कुण्डलिया छंद
● हरते सबके कष्ट सदाशिव भोले शंकर

ओघड़दानी देव शिव, बाबा भोलेनाथ ।
जवाब देंहटाएंजपें नाम सब आपका, जोड़े दोनों हाथ ।।
शिव भक्त में लीन अत्यन्त सुन्दर हृदयस्पर्शी भावाभिव्यक्ति 🙏
कृपया भक्त के स्थान पर भक्ति पढ़े 🙏
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंसत्यम् शिवम् सुन्दरम्।
जवाब देंहटाएंहर-हर महादेव।
भक्ति भाव से परिपूर्ण सुंदर अभिव्यक्ति दी।
सस्नेह सादर।
-------
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शुक्रवार १८ जुलाई २०२५ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
सुन्दर
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंसुंदर शिव भक्ति भाव से परिपूर्ण कुण्डलिया
जवाब देंहटाएंबेहतरीन
जवाब देंहटाएंसावन के महीने को साकार करते भाव ... शिव और कावन के बेहतरीन दोहे ...
जवाब देंहटाएंबहुत ही खूबसूरत अर्थपूर्ण दोहे. हर हर महादेव
जवाब देंहटाएं