बी पॉजिटिव

चित्र
  "ओह ! कम ऑन मम्मा ! अब आप फिर से मत कहना अपना वही 'बी पॉजिटिव' ! कुछ भी पॉजिटिव नहीं होता हमारे पॉजिटिव सोचने से ! ऐसे टॉक्सिक लोगों के साथ इतने नैगेटिव एनवायरनमेंट में कैसे पॉजिटिव रहें ?   कैसे पॉजिटिव सोचें जब आस-पास इतनी नेगेटिविटी हो ?.. मम्मा ! कैसे और कब तक पॉजिटिव रह सकते हैं ? और कोशिश कर भी ली न तो भी कुछ भी पॉजिटिव नहीं होने वाला !  बस भ्रम में रहो ! क्या ही फायदा ? अंकुर झुंझलाहट और  बैचेनी के साथ आँगन में इधर से उधर चक्कर काटते हुए बोल रहा था ।  वहीं आँगन में रखी स्प्रे बोतल को उठाकर माँ गमले में लगे स्नेक प्लांट की पत्तियों पर जमी धूल पर पानी का छिड़काव करते हुए बोली, "ये देख कितनी सारी धूल जम जाती है न इन पौधों पर । बेचारे इस धूल से तब तक तो धूमिल ही रहते है जब तक धूल झड़ ना जाय" ।   माँ की बातें सुनकर अंकुर और झुंझला गया और मन ही मन सोचने लगा कि देखो न माँ भी मेरी परेशानी पर गौर ना करके प्लांट की बातें कर रही हैं ।   फिर भी माँ का मन रखने के लिए अनमने से उनके पास जाकर देखने लगा , मधुर स्मित लिए माँ ने बड़े प्यार से कहा "ये देख ...

चुप सो जा ! मेरे मन ! चुप सो जा !!

   Multiple faces of a single person

       
 रात छाई है घनी, पर कल सुबह होनी नयी,
        कर बन्द आँखें ,  सब्र रख तू ,
            मत रो ,मुझे न यूँ सता !
चुप सो जा !  मेरे मन ! चुप सो जा !!
    
 तब तक तू चुप सोया ही रह !
     जब तक न हो जाये सुबह 
   नींद में सपनों की दुनिया तू सजा !
चुप सो जा ! मेरे मन ! चुप सो जा !!
      
सोना जरुरी है नयी शुरुआत करनी है 
      भूलकर सारी मुसीबत, आस भरनी है 
   जिन्दगी के खेल फिर-फिर खेलने तू जा !
चुप सो जा ! मेरे मन ! चुप सो जा !!
     
सोकर जगेगा तब नया सा प्राण पायेगा 
    जो खो दिया अब तक, उसे भी भूल जायेगा 
   पाकर नया कुछ, फिर पुराना तू यहाँ खो जा
चुप सो जा ! मेरे मन ! चुप सो जा !!
    
दस्तूर हैं दुनिया के कुछ वो तू भी सीख ले 
     है सुरमई सुबह यहाँ,  तो साँझ भी ढ़ले 
    चिलमिलाती धूप है तो स्याह सी है रात भी
     है तपिश जब दुपहरी तो छाँव की सौगात भी
    
 दुःख नरक से लग रहे तो स्वर्ग भी है जिन्दगी 
     चाह सुख की है तुझे तो कर ले तू भी बन्दगी !
       पलकों में उम्मीदी भरे सपने सजा !
चुप सो जा ! मेरे मन ! चुप सो जा !!
                                                               
                                  
  चित्र- "साभार गूगल  से"

टिप्पणियाँ

  1. है तपिश जब दुपहरी,तो छाँव की सौगात भी...
    दुःख नरक से लग रहे तो, स्वर्ग भी है जिन्दगी ;
    चाह सुख की है तुझे तो ,कर ले तू भी बन्दगी....!
    पलकों में उम्मीदों के सपने तू सजा...... ...!
    चुप सो जा.......मेरे मन...........चुप सो जा...........!!!
    बहुत सुंदर अभिव्यक्ति, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
  2. तहेदिल से धन्यवाद ज्योति जी!
    सस्नेह आभार।

    जवाब देंहटाएं
  3. गोपेश मोहन जैसवाल2 अगस्त 2021 को 7:01 am बजे

    नैराश्य के अंधकार को सुलाने वाली और आशा के दीप जलाने वाली बहुत सुन्दर लोरी !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद सर! अनमोल प्रतिक्रिया से मेरा उत्साहवर्धन करने हेतु।

      हटाएं
  4. कितनी सहजता से मन को समझा रही हैं । सच है कि हर रात के बाद सुबह होती है इसी लिए मन को धैर्य रखने के लिए मन को भी सोने के लिए कहा जा रहा है । सुंदर रचना ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद आ.संगीता जी आपकी अनमोल प्रतिक्रिया पाकर सृजन सार्थक हुआ..
      सादर आभार।

      हटाएं

  5. दस्तूर हैं दुनिया के कुछ, तू भी सीख ले ;
    है सुरमई सुबह यहाँ, तो साँझ भी ढ़ले ,
    चिलमिलाती धूप है, तो स्याह सी है रात भी....
    है तपिश जब दुपहरी,तो छाँव की सौगात भी...
    दुःख नरक से लग रहे तो, स्वर्ग भी है जिन्दगी ;
    चाह सुख की है तुझे तो ,कर ले तू भी बन्दगी....!
    पलकों में उम्मीदों के सपने तू सजा...... ...!
    चुप सो जा.......मेरे मन...........चुप सो जा...........!!!...बहुत ही सुंदर और भावों से सराबोर कविता,इस अंतरा ने तो सभी की जिदंगी को अपने से जोड़ लिया,हर मन के एहसासों की सुंदर लड़ी जैसी कविता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं आपको सुधा जी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय धन्यवाद एवं आभार जिज्ञासा जी! सराहना सम्पन्न प्रतिक्रिया द्वारा मेरा उत्साहवर्धन करने हेतु।

      हटाएं
  6. सोकर जगेगा, तब नया सा प्राण पायेगा ,
    जो खो दिया अब तक, उसे भी भूल जायेगा ;
    पाकर नया कुछ, फिर पुराना तू यहाँ खो जा.......
    *चुप सो जा ..........मेरे मन.........चुप सो जा*........!!! बेहद सुंदर भावपूर्ण अभिव्यक्ति सखी।

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत खूब... मन को छू लिया...��

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ही खूबसूरत लिखा है आपने🙏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद मीनू गुप्ता जी !
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहुत समय से बोझिल मन को इस दीवाली खोला

आओ बच्चों ! अबकी बारी होली अलग मनाते हैं

तन में मन है या मन में तन ?