तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

गणपति वंदना

 

Ganesha god


जय जय जय गणराज गजानन

गौरी सुत , शंकर नंदन ।

प्रथम पूज्य तुम मंगलकारी

करते हम करबद्ध वंदन ।


मूस सवारी गजमुखधारी

मस्तक सोहे रोली चंदन ।

भावसुमन अर्पित करते हम

हर लो प्रभु जग के क्रंदन ।


सिद्धि विनायक हे गणनायक 

विघ्नहरण मंगलकर्ता ।

एकदंत प्रभु दयावंत तुम

करो दया संकटहर्ता ।


चौदह लोक त्रिभुवन के स्वामी

रिद्धि सिद्धि दातार प्रभु  !

बुद्धि प्रदाता, देव एकाक्षर

भरो बुद्धि भंडार प्रभु  !


शिव गिरिजा सुत लम्बोदर प्रभु

कोटि-कोटि प्रणाम सदा ।

श्रीपति श्री अवनीश चतुर्भुज

 विरजें मन के धाम सदा।

टिप्पणियाँ

  1. बहुत सुंदर प्रार्थना दी।
    जय हो श्री गणेशा देवा...।
    सस्नेह प्रणाम दी।
    सादर।
    -----
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना मंगलवार २६ सितंबर २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. दिगंबर नासवा27 सितंबर 2023 को 6:49 am बजे

    जय हो गणपति बप्पा की … भावपूर्ण रचना

    जवाब देंहटाएं
  3. गणपति बप्पा के वंदन हेतु सुंदर भाव और शब्दों का उपहार!

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर भाव भगवान गणपति हमारे धाम विराजें यही उनसे विनती, प्रार्थना। जय गणपति।

    जवाब देंहटाएं
  5. गणपति वन्दना बहुत सुन्दर और संग्रहणीय है सुधा जी ! गणपति बप्पा अपनी कृपा सब पर बनाये रखें ।

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुंदर रचना।
    जय श्री गणेश 🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं