तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

चित्र
अनुभूति पत्रिका में प्रकाशित  तीन कुण्डलिया कुण्डलिया हिन्दी साहित्य का एक लोकप्रिय छंद है जो अपनी लय, भाव और संदेश के कारण पाठकों को आकर्षित करता है। प्रस्तुत हैं तीन कुण्डलिया— 'भारत महान', 'हार' और 'विचलित'। इन रचनाओं में देशप्रेम, संघर्ष में सकारात्मक सोच तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।  भारत महान सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान । शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।  है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली । सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली । कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे । भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।। हार हार करें स्वीकार जो, होते नहीं निराश । सतत परिश्रम कर सदा,मन में रखते आस ।। मन में रखते आस, नहीं बाधा से डरते । गिरकर उठते रोज, कभी ना मन से थकते ।। कहे सुधा निज बात, है यही जीत का सार । करते रहें प्रयास, सौपान बनेगी हार ।। बिचलित विचलित गर मन हो रहा, कर लें प्राणायाम । साधें श्वास - प्रश्वास निज, मिले सुखद आराम ।। मिले सुखद आराम, धैर्य मन में है आता । मिटे बिचार विकार, भाव निर्मल हो जाता ।। कहे सुधा सुन मीत,श्वास साधें जो नियमित...

अतीती स्मृतियाँँ

प्रदत्त चित्र पर मेरी भावाभिव्यक्ति

Experience and past memories


फूल गुलाब तुम्हें भेजा जो
जाने कहाँ मुरझाया होगा
तुमने मेरे प्रेम पुष्प को
यूँ ही कहीं ठुकराया होगा

टूटा होगा तृण-तृण में वो
जैसे मेरा दिल है टूटा....
रोया होगा उस पल वो भी
जान तिरा वो प्रेम था झूठा
दिल पे पड़ी गाँठों को ऐसे
कब किसने सुलझाया होगा
फूल गुलाब तुम्हें भेजा जो
जाने कहाँ मुरझाया होगा

आज उन्हीं राहों पे आकर
देखो मैं जी भर रोया हूँ
प्यार में था तब प्यार में अब भी
तेरी यादों में खोया हूँ।
अतीत की उन मीठी बातों में
कैसे मन बहलाया होगा....
फूल गुलाब तुम्हें भेजा जो
जाने कहाँ मुरझाया होगा

एक बारगी लौट के आओ
देखो मेरा हाल है क्या
जीवन संध्या भी ढ़लती है
दिन हफ्ते या साल है क्या.
रिसते घावों के दर्द में ऐसे
मलहम किसने लगाया होगा
फूल गुलाब तुम्हें भेजा जो
जाने कहाँ मुरझाया होगा।।


टिप्पणियाँ

  1. वक़्त-बेवक्त की बातों में
    जीवन के झंझावातों में।
    तक-तक के आंखें बरस गईं
    रातों की बरसातों में।
    न नैन मुंदे न रैन गये
    उषा ने अँजोर बिछाया होगा
    फूल गुलाब तुमने भेजे जो
    जाने कौन सजाया होगा। 😀🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सादर आभार आदरणीय विश्वमोहन जी !
      लाजवाब पंक्तियाँ🙏🙏🙏🙏🙏
      हृदयतल से धन्यवाद आपका।

      हटाएं
    2. अतिसुंदर अभिव्यक्ति 🌷👌👍

      हटाएं
    3. अत्यंत आभार आपका सचिन जी !
      ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

      हटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. आज उन्हीं राहों पे आकर
    देखो मैं जी भर रोया हूँ
    प्यार में था तब प्यार में अब भी
    तेरी यादों में खोया हूँ।...
    बहुत खूब !!
    चित्र के साथ भाव जीवन्त हो उठे ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ मीना जी!हृदयतल से धन्यवाद आपका।

      हटाएं
  4. प्रेम से ओतप्रोत बहुत ही सुंदर रचना, सुधा दी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद ज्योति जी!
      सस्नेह आभार।

      हटाएं
  5. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज सोमवार 20 एप्रिल 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तहेदिल से धन्यवाद यशोदा जी !मेरी रचना साझा करने के लिए...
      सादर आभार।

      हटाएं
  6. छाया चित्र पे रचना इतना आसन कार्य नहीं होता ... चित्र की भावनाओं को सजीव जिया है आपने ...
    बहुत सुब्दर और सार्थक अभिव्यक्ति ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपकी अनमोल सराहना पाकर रचना सार्थक हुई एवं श्रमसाध्य। तहेदिल से धन्यवाद मनोबल बढ़ाने हेतु।
      सादर आभार ।

      हटाएं
  7. आज उन्हीं राहों पे आकर
    देखो मैं जी भर रोया हूँ
    प्यार में था तब प्यार में अब भी
    तेरी यादों में खोया हूँ।
    अतीत की उन मीठी बातों में
    कैसे मन बहलाया होगा....
    फूल गुलाब तुम्हें भेजा जो
    जाने कहाँ मुरझाया होगा..
    प्रिय सुधा जी , ये रचना तो उसी दिन पढ़ ली थी पर इस भावपूर्ण सृजन पर प्रतिक्रिया देना तत्काल संभव ना हो सका| इतनी भावपूर्ण रचना कि पढ़कर अनायास आँखें नम हो जाएँ | अगर ये चित्र पर लेखन है तो मैं कहूंगी इससे बेहतर शायद कोई लिख ना पाता| पुरानी राहों पर आकर यादों से मिलना कितना दर्दनाक होता होगा | अत्यंत सराहनीय रचना के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभारी हूँ सखी! हृदयतल से धन्यवाद आपका उत्साहवर्धक समीक्षा हेतु।

      हटाएं
  8. बहुत सुंदर सृजन सुधा जी।
    मन को स्पर्स करते कोमल भाव।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हृदयतल से धन्यवाद आ.कुसुम जी !
      आत्मिक आभार।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

करते रहो प्रयास (दोहे)

विश्वविदित हो भाषा

मंगलमय नववर्ष हो

लेबल

कुण्डलिया छन्द3 गजल11 गढ़वाली कविता एवं उसका हिन्दी रूपांतरण1 गढ़वाली गीत1 गर्मी पर कविता1 गर्मी पर बाल कविता1 गीत18 चौपाई1 जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग1 दोहा मुक्तक3 दोहे6 नवगीत15 नारी सशक्तिकरण1 पारिवारिक कहानी1 पुस्तक समीक्षा1 प्रसंग1 प्रार्थना3 प्रेणादायक आलेख1 प्रेरक लघुकथा1 प्रेरणादायक कहानी1 प्रेरणादायक हिंदी कविता1 बाल कविता3 भावनात्मक1 भावनात्मक रचना1 मन1 मनहरण घनाक्षरी छंद6 महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कहानी।1 मुक्तक4 मुहावरे पर आधारित लघुकथा2 रिश्ते1 रोला छंद2 लघु कथा2 लघु कहानी6 लघुकथा20 लेख4 व्यंग कविता1 व्यंग लेख1 शिक्षा -परीक्षा1 संघर्ष1 संस्मरण1 संस्मरणात्मक लेख1 सकारात्मक सोच1 समीक्षा2 साहित्य1 हाइबन1 हायकु3 हास्यव्यंग कविता1 हास्यव्यंग लघुकथाएं1 हिंदी भावनात्मक कहानी1 हिंदी साहित्य1 हिन्दी कविता1
ज़्यादा दिखाएं