भीषण गर्मी पर दोहा मुक्तक
परिचय आज बढ़ती गर्मी केवल एक मौसमी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रकृति की ओर से दिया गया गंभीर संकेत है। तपती धरती, झुलसते उपवन, व्याकुल जनजीवन और घटते वन हमें सोचने पर विवश करते हैं कि कहीं हम स्वयं ही इस संकट के लिए उत्तरदायी तो नहीं हैं। प्रस्तुत हैं इसी विषय पर चार मुक्तक— व्याकुल सकल जहान है, नभ से बरसे आग। लगता अब रवि को नहीं, धरती से अनुराग । लू की लपटों से हुआ , जन जीवन बेहाल, खग मृग सब बेचैन हैं, झुलसे उपवन बाग । आतप से तपती धरा, तपे कृषक - मजदूर । तानाशाही रवि करे, लू की लपटें क्रूर । गर्म धूल आँखों भरी, पर रुकते नहीं पाँव, दया करो श्रमजीव पर , तज दो भानु गुरूर । क्रोध सूर्य का देखकर, काँप रही है छाँव, गर्म नदी में तैरती, औंधे मुँह की नाव । गुमसुम से बाजार हैं, गली-गली सुनसान, राग-द्वेष की आग में , जलते देखो गाँव । उमस बढ़ गई और भी , बूँद गिरी दो चार , बिजली भी गुल हो गई, जनजीवन लाच...

वाह क्या बात अति मनमोहक कहमुकरियाँ... बधाई सुधा जी। सुंदर सृजन।
जवाब देंहटाएंजित मैं जाऊं उत वो आये
शीतल काया मन हर्षाये
रात्रि समा वह देता बाँध
क्या सखी साजन ?......
..................ना सखी चाँद ।
ये तो बहुत बहुत अच्छी लगी।
हृदयतल से धन्यवाद श्वेता जी !
हटाएंसस्नेह आभार आपका...।
सुंदर सृजन, प्रणाम।
जवाब देंहटाएंधन्यवाद शशि जी ! सादर आभार...
हटाएंमनमोहक और बहुत सुन्दर कहमुकरियां
जवाब देंहटाएंधन्यवाद मीना जी !
हटाएंसस्नेह आभार आपका।
कह मुकरी विधा से युक्त आपकी रचनाएँ परिपक्वता की निशानियाँ हैं । मैं तो इस विधा से पूर्णतः अंजान हूँ । आपको अनन्त शुभकामनाएं आदरणीया सुधा देवरानी जी।
जवाब देंहटाएंमैं भी अंजान ही हूँ पुरुषोत्तम जी !
हटाएंनीतू जी, अभिलाषा जी, कुसुम जी, अनुराधा जी एवं अन्य प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से नवांकुर पटल पर सीखने की कोशिश कर रही हूँ......
आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।
बहुत सुंदर मुकरीया सुधा दी।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर मुकरीया सुधा दी।
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत धन्यवाद ज्योति जी
हटाएंसादर आभार।
आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज रविवार 02 फरवरी 2020 को साझा की गई है...... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंजी यशोदा जी, हृदयतल से आभार आपका मेरी रचना साझा करने हेतु....
जवाब देंहटाएंआह
जवाब देंहटाएंमनमोहक प्यारी रचना
बंद बहुत प्यारे.
नई पोस्ट पर आपका स्वागत है- लोकतंत्र
हृदयतल से धन्यवाद रोहिताश जी उत्साहवर्धन हेतु...
हटाएंसादर आभार।
बहुत सुंदर कह मुकरी सुधा जी ।
जवाब देंहटाएंसब मुकरियां एक से बढ़कर एक।
तहेदिल से धन्यवाद कुसुम जी !
हटाएंआपको ठीक लगी तो श्रम साध्य हुआ
सस्नेह आभार ।
वाह बेहद खूबसूरत कह मुकरी सखी 🌹
जवाब देंहटाएंहृदयतल से धन्यवाद अनुराधा जी !
हटाएंसस्नेह आभार...।
जी नमस्ते,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा सोमवार (03-02-2020) को 'सूरज कितना घबराया है' (चर्चा अंक - 3600) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
*****
रवीन्द्र सिंह यादव
हार्दिक धन्यवाद रविन्द्र जी चर्चा मंच पर मेरी रचना साझा कर उत्साहवर्धन हेतु...।
हटाएंसादर आभार।
वाह ! कमाल की मुकरियाँ, सभी एक से बढ़कर एक...
जवाब देंहटाएंसहृदय धन्यवाद अनीता जी !
जवाब देंहटाएंसादर आभार ...।
भोर-साँझ वह मन को भाये
जवाब देंहटाएंसर्दियों में तन-मन गर्माये
उसके लिए सबकी ये राय
हैं सखी साजन ?...........
..................ना सखी चाय ।
बहुत खूब.... ,बेहतरीन सृजन ,सादर नमन
आभारी हूँ कामिनी जी !सहृदय धन्यवाद आपका...।
हटाएंसुंदर कहमुकरियाँ…..
जवाब देंहटाएंसहृदय धन्यवाद आदरणीय विकास जी !
हटाएंब्लॉग पर आपका स्वागत है...